बेमेतराछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले को दी 477 करोड़ की सौगात

उद्योगों के साथ खुलेगा एथलीन प्लांट

बेमेतरा न्यूज़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले को 477 करोड़ की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एथलीन प्लांट खोले जाने की घोषणा की. उन्होंने जिले में प्रदूषण रहित उद्योग भी खोले जाने की बात कही. जिससे दूसरे जिलों और प्रदेशों में जाकर काम करने वाले जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर काम मिले और पलायन की समस्या से वे बच सकें बघेल अपने बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन जिला अस्पताल परिसर में 1 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से स्थापित 5 सौ एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किए. बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की सालों से मांग की जा रही थी. यही नहीं अस्पताल में अब गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जा सकेगी बेमेतरा जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में से 5 सौ लीटर प्रति मिनट की दर से शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधे वार्डों में किए जाने का सिस्टम तैयार किया गया है. ऑक्सीजन प्लांट में अत्याधुनिक वैक्यूम प्रेशर एड्सरबशन मशीन लगाई गई, जो हवा में मौजूद अवाछिंत गैसों को छानकर शुद्ध ऑक्सीजन बनाता है प्लांट के साथ जिला अस्पताल में 3 हजार लीटर तक भंडारण क्षमता का टैंक भी स्थापित किया गया, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित ना हो

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!