छतीसगढ़धमतरी

धमतरी के ग्राम संबलपुर में जवानों से भरी बस सामने जा रहे ट्रक के पीछे टकराई,14 महिला व पुरुष आरक्षक घायल

धमतरी न्यूज धमाका – ट्रेनिंग पूरी कर वापस सुकमा लौट रहे महिला व पुरुष आरक्षकों से भरी बस सामने जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना में 14 महिला व पुरुष आरक्षक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के 20 महिला व पुरुष आरक्षक माना के पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर में 15 दिन के प्रशिक्षण में गए थे। प्रशिक्षण पूरा कर सुकमा के महिला व पुरुष आरक्षक बुधवार को माना कैम्प से सभी दीप ट्रैव्हल्स की बस क्रमांक सीजी 08 एम 0563 में सवार होकर अपने जिला लौट रहे थे। 

बस नेशनल हाईवे से होते हुए धमतरी की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान धमतरी पहुंचने से पहले ग्राम संबलपुर के पास बस चालक सामने जा रहा आंध्रप्रदेश पासिंग ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस सामने जा रही ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार अधिकतर पुलिस आरक्षक घायल हुए हैं। जिसमें 14 महिला व पुरुष आरक्षकों को ज्यादा चोट आई है। घायलों में तीन को गंभीर चोट लगी है।

इनको लगी है चोट

इस घटना में बस में सवार महिला आरक्षक पूर्णिमा कोडोपी, स्वाति दीप, धनेश्वरी ध्रुव, बेक्का सुकड़ा, कट्टम रमेश, सोयाम हीरा, पोडयम हिडमा, कोरेनेलिया, बिंदेश्वरी नेताम, टुकेश्वरी नाग, माडवी मंगली, नूतन कुंजाम व प्रधान आरक्षक उत्तम दीवान घायल हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!