छतीसगढ़Uncategorizedरायपुर

शिक्षक भर्ती की मांग पर डटा बीएड-डीएड संघ, 18 अक्टूबर तक का दिया सरकार को समय…

शिक्षक भर्ती की मांग पर डटा बीएड-डीएड संघ, 18 अक्टूबर तक का दिया सरकार को समय…

रायपुर न्यूज धमाका – शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएड-बीएड संघ का नया रायपुर तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. बीते 30 दिनों में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं के बाद अब संघ 18 अक्टूबर तक मांग पूरी होने पर 19 अक्टूबर को नेशनल हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी है. 

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ के अध्यक्ष दाउद ख़ान ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि शिक्षक भर्ती नहीं होने से डिप्रेशन में बिलासपुर में एक युवा ने आत्महत्या कर ली है. सरकार को एक साथ कितनी जान चाहिए बता दें.

उन्होंने कहा कि एक तरफ 75,000 शिक्षकों का पद ख़ाली हैं, जिसकी वजह से अभिभावक-बच्चे स्कूलों में ताला लगा रहे हैं. दूसरी तरफ़ डिग्रीधारी बेरोजगार सरकार ने अपने वादे के अनुरूप नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!