छतीसगढ़रायपुर

देर रात हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : सबसे बड़ी मुठभेड़ में घायल जवान का जाना हाल-चाल

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने शुक्रवार देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली। 

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। बीजापुर के माड़ इलाके में हुआ यह मुठभेड़ कांकेर में हुए मुठभेड़ से भी बड़ा है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर और भी बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई है। 

सभी को घर वापस आना चाहिए 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि, सभी को घर वापस आ जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार सरेंडर की अच्छी पॉलिसी के साथ सामने आ रही है, सभी मुख्यधारा में वापस लौटें। बस्तर की जल, जंगल, जमीन बस्तरवासियों की ही है। उन्होंने कहा कि, बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त करना चाहिए।रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने शुक्रवार देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली। 

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। बीजापुर के माड़ इलाके में हुआ यह मुठभेड़ कांकेर में हुए मुठभेड़ से भी बड़ा है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर और भी बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई है। 

सभी को घर वापस आना चाहिए 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि, सभी को घर वापस आ जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार सरेंडर की अच्छी पॉलिसी के साथ सामने आ रही है, सभी मुख्यधारा में वापस लौटें। बस्तर की जल, जंगल, जमीन बस्तरवासियों की ही है। उन्होंने कहा कि, बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त करना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!