छतीसगढ़बलौदाबाजार

भाटापारा में खतों के बीच एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया, खेतों के बीच अचानक तेंदुए को देखने के बाद वहां काम कर रहे किसान ने बना लिया उसका वीडियो

भाटापारा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेंदुआ खेतों में घूमता हुआ दिखा। तेंदुआ दिखने के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं खेतों में लगे हुए फसल को देखने जाने से भी ग्रामीण डर रहे है। यह मामला भाटापारा के कुकरचूंदा और मझगाँव के बीच का है। वहीं खेत में काम कर रहे किसान ने तेंदुए का वीडियो बना लिया।  

वहीं कांकेर जिले एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके सामने एक तेंदुआ आ धमका। यह देख किसान की सिट्टी- पिट्टी गुम हो गई और वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। काफी देर तक पेड़ पर रहकर उसने अपनी जान बचाई। यह मंजर देखकर आसपास के किसानों ने तेंदुए का  वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद से लोगो में दहशत का माहौल है। यह मामला सरोना वन परिक्षेत्र का है। वहीं इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!