छतीसगढ़मानपुर

मानपुर में एक महिला तहसीलदार की दबंगई सामने आई, कार को साईड न मिलने पर ,आदिवासी युवक पर सैंडल बरसाना शुरू कर दिया

मानपुर न्यूज़ धमाका –जानकारी के मुताबिक ग्राम भरीटोला निवासी तरूण मंडावी पिता मनीराम मंडावी उम्र 25 वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ सोमवार की शाम को ट्रेक्टर से मानपुर से अपने ग्राम भर्रीटोला लौट रहा था. बताया जाता है कि ट्रेक्टर के पीछे महिला तहसीलदार संध्या नामदेव अपनी कार को स्वयं ही ड्राईव करते आ रही थी. इस दौरान कई बार हार्न देने के बावजूद ट्रेक्टर चालक ने साईड नहीं दी. इससे आक्रोशित होकर महिला तलसीलदार ने ओवरटेक करते हुए ट्रेक्टर रूकवाई और तरूण मंडावी की सरेराह पिटाई कर दी.

महिला अधिकारी द्वारा ट्रेक्टर चालक की पिटाई होते देखकर मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी. महिला अधिकारी की पिटाई से किसी तरह बचकर तरूण मंडावी तथा उसके साथी जंगल की ओर भाग गये. इस बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेक्टर को मानपुर थाने लाया गया. इस बीच रात में पीड़ित युवक थाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बाद में आने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. घटना की जानकारी कलेक्टर एस. जयवर्धन तथा अन्य आला अधिकारियों को मिलने के बाद एसडीएम अमित नाथ योगी थाने पहुंचे और ट्रेक्टर को रिलीज करने के निर्देश दिये.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!