बिलासपुर न्यूज़ धमाका -. पुलिस को चिटफंड ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भोपाल से बीते 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अरुण वर्मा के खिलाफ बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाने में सात मामले दर्ज थे. एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी दर्ज था.
दरअसल आरोपी करियर ड्रीम एजुकेशन एकेडमी के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी करता था. उसने सैकड़ों लोगों से करीबन 10 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 6 वर्षों से फरार था. जिले के एसपी ने आरोपी की सूचना देने पर इनाम की घोषणा भी की थी.



