छतीसगढ़कोंडागांव

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव को हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत

Police station incharge Rajendra Yadav died

कोंडागांव न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले के बड़े डोंगर थाना में पदस्थ थाना प्रभारी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी ने पिछले ही महीने उनको थाना प्रभारी नियुक्त किया था। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृत थाना प्रभारी का नाम राजेंद्र यादव था। वह कोंडागांव के रहने वाले थे। वह बड़े डोंगर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। पिछले माह ही उनकी पदस्थापना हुई थी। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव आरक्षक के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले माह ही उन्हें एसपी अक्षय कुमार ने थाना प्रभारी का पदभार सौंपा था। मंगलवार को थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!