छतीसगढ़रायगढ़

तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत गया था दोस्तों के साथ तालाब में नहाने 

raigarh

 रायगढ़ न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 7 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मासूम देर शाम अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। इसकी दौरान तालाब में डूबने से एक की मौत हो गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कुश कुमार था। वह ग्राम लिबरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, कुश कुमार शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। वह रात तक नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की, लेकिन रात तक कुश कुमार का कुछ पता नहीं चला। तब रविवार सुबह को एक मासूम की तालाब में तैरती हुई लाश मिली। शव को तालाब से बाहर निकाला गया।  उसकी पहचान कुश कुमार से रूप में हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा दिया गया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!