छतीसगढ़बालोद

10 साल के बेटे को है आंख का कैंसर: मां ने इलाज का खर्च उठाने लगाई गुहार, अपर कलेक्टर ने इलाज कराने का दिलाया भरोसा…

बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मटिया (बी) में रहने वाली एक मां की, जिसने आंख के कैंसर से जूझ रहे अपने 10 साल के बेटे को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, चिराग की मां धनेश्वरी निषाद और परिवार बचपन से ही आंख में कैंसर से जूझ रहे अपने बेटे को बाहर निकाल नया जीवन देना चाहती है, ताकि आम बच्चों की तरह वह भी अपनी आंखों से दुनिया को देख सके। एक-एक पैसे जोड़ परिवार की सामर्थ अनुसार अब तक इलाज कराते आ रहे हैं, लेकिन खर्च इतना हो चुका है कि आगे का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। 

डॉक्टर ने बताया ढाई लाख का खर्च 


मां धनेश्वरी का कहना है कि, मजदूरी से परिवार का जीवन-यापन चल रहा। बेटे को आंख का कैंसर है। आंख में लेंस लगाने डॉक्टर ने ढाई लाख का खर्च बताया है, इस खर्च को उठाना मुश्किल है, इसलिए शासन-प्रशासन से मदद की मांग की है।

अपर कलेक्टर ने इलाज कराने दिलाया भरोसा


इस मामले में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने चिराग के इलाज में हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने पूर्व में हुए इलाज का पूरा डॉक्यूमेंट मांगकर रायपुर में बड़े डॉक्टर से बात कर प्रशासन की मदद से इलाज कराने का भरोसा दिया है। 
 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!