रायपुरछत्तीसगढ

नियुक्ति के लिए 3 साल से भटक रहे पटवारी, सड़क पर उतरे प्रशिक्षु पटवारी दिया अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रायपुर न्यूज़ राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में राज्य के 14 ज़िलों में पटवारी के लिए 250 पोस्ट पर चयन के लिए वित्त विभाग की अनुमति 2018 में मिल गई थी. व्यापम ने 219 को नोटिफिकेशन जारी किया. रिज़ल्ट मैरिट के आधार पर विभिन्न ज़िलों में काउंसलिंग के बाद राज्य के तीन पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में 250 प्रशिक्षुओं पटवारी का प्रशिक्षण एक वर्ष के लिए 2019 में आरंभ हुआ, लेकिन शासन की लापरवाही के कारण यह प्रशिक्षण दो वर्षों तक चला. लगातार ज्ञापन सौंपने के बाद 2021 में एग्ज़ाम कराया गया, लेकिन अभी तक पोस्टिंग नहीं दी गई है छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नियुक्ति की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. पटवारी विष्णु वर्मा ने कहा कि एक साल का प्रशिक्षण होता है, लेकिन पिछले तीन साल से प्रशिक्षण कर रहे हैं. 2018 में वित्त विभाग से अनुमति मिली थी. 250 पोस्ट के लिए लगभग एक लाख लोगों ने आवेदन भरा था. नियुक्ति नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हम आरंभिक दौर से देखें जब पोस्ट निकाला गया था, तब से आज दिनांक तक 3 साल से हम भी नियुक्ति की मांग को लेकर घूम रहे हैं. तीन साल में नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है. इसलिए आज विरोध प्रदर्शन कर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. हमारी मांगें नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे  अब हम लोगों को घुमाया जा रहा है. अब कहा जा रहा है कि वित्त विभाग की अनुमति नहीं हैं. इसलिए नियुक्ति नहीं दी जा रही है. सभी ज़िलों के कलेक्टर्स का कहना है कि आयुक्त के परमिशन के बग़ैर पोस्टिंग नहीं दे सकते. आयुक्त से बातचीत की तो आयुक्त ने कहा कि वित्त विभाग से जब तक परमिशन नहीं मिल जाता, तब तक पोस्टिंग नहीं दिया जाएगा. इस तरह रिज़ल्ट जारी होने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!