अंबिकापुरछत्तीसगढ

दोस्तों के साथ मिलकर परिचित युवक ने महिला को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार दिनों बाद ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर न्यूज़ – सरगुजा जिले में चार लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक आरोपित, पीड़िता का परिचित था। परिचित युवक ने ही महिला को झांसा दिया था। मोटरसाइकिल में महिला को बैठाकर वह जंगल ले गया था। यहां पहले से ही तीन और युवक थे। जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम।  सामूहिक दुष्कर्म की घटना एक जुलाई को उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। जंगल में चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से चारों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला निजी काम से लखनपुर गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात परिचित युवक से हुई। पूर्व परिचित होने के कारण उदयपुर साथ जाने के लिए महिला तैयार हो गई।

महिला को मोटरसाइकिल में बैठाकर परिचित युवक जंगल ले गया। यहां पहले से ही उसके तीन दोस्त उपस्थित थे। महिला को अकेला देख चारों ने बदनीयती से छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर डराया धमकाया। जंगल में ही चारों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद चारों आरोपित भाग गए। महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। सुनियोजित तरीके से घटना करने का संदेह है। परिचित युवक ने ही संभवतः दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह महिला को लेकर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!