छत्तीसगढजशपुर

छात्रावास अधीक्षक ने शराब पीकर मचाया हुड़दंग, बच्चों से गाली-गलौच करते हुए रात में छात्रावास से निकाला…

जशपुर न्यूज़ –  फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में प्री मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक ने शराब पीकर खूब हुड़दंगबाजी की. उन्होंने खाना खा रहे बच्चों को गंदी-गंदी गालियां देकर जमकर मारपीट करते हुए रात में छात्रावास से बाहर निकाल दिया. महज 10 से 12 साल के अध्यनरत बच्चें रात के अंधेरे में रोते हुये पैदल अपने-अपने घर चले गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही कुछ बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कानूनी कार्यवाही के साथ ही ऐसा कृत्य करने वाले अधीक्षक के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया. बहरहाल, जब मीडिया ने उनसे बात की तो उन्होंने शराब सेवन करने की बात स्वीकार की, इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात नहीं मानने पर बच्चों के पिटाई कर रात के अंधेरे में बाहर भगा देने की बात कही. बहरहाल, मामले की जानकारी के बाद मंडल संयोजक लालदेव भगत घटना स्थल पर पहुँचे और उन्होंने ग्रामीणों से पंचनामा बनाकर शीर्ष अधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही करने की बात कही हैं.

बता दें कि फरसाबहार विकासखंड से महज 10 किलोमीटर में संचालित यह छात्रावास में यह पहला मामला नही हैं. इसके पूर्व भी छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज ऐसी घटना कर चुके हैं. उसके बाद भी उन्हें पहाड़ों से घिरे छात्रावास में दायित्व दिया जाना विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को उजागर करता हैं.

विडंबना है कि जब रात को बच्चें खाना खा रहे थे, उस दौरान उनसे जमकर मारपीट के साथ रात के अंधेरे में बाहर निकाल देना. सबसे बड़ी बात तो यह है कि जो स्थानीय बच्चें हैं. वो अपने घर निकल गये, लेकिन जो बच्चें दूरदराज के रहने वाले हैं, वे अपने घरों तक पहुंचे की नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. इन दिनों जंगली जानवर हाथी और सर्प से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में वे बच्चे घर पहुंचे या नहीं चिंता की विषय बना हुआ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!