रायपुर न्यूज़ – नर्सों को पिछली हड़ताल की अवधि का पूरा वेतन दिया जा रहा है. इसके साथ नर्सों को अध्ययन अवकाश की सुविधा भी दी जा रही है. यह बात स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन हाल में नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में कही. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है. नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं, और उनकी देखभाल करती हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर किसी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु नर्सों के बिना स्वास्थ्य महकमे का संचालन काफी मुश्किल है. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स की भूमिका हर मरीज की मां के समान होती है, ऐसे में नर्स को भी मरीजों की देखभाल अपने बच्चों के समान ही करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भले ही दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध न हों, लेकिन अस्पताल में नर्स को देखकर ही मरीज और परिजन के मन में विश्वास उत्पन्न हो जाता है. साथ ही कहा कि जैसे दवा के साथ दुआ की जरूरत होती है, वैसे ही डाक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार, कार्य, सहयोग दवा की तरह काम करता है. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा राज्य में पहले नर्सिंग कालेज की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी, और अब तक शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 140 नर्सिंग कालेज खुल चुके हैं, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
October 30, 2025
छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1843 लोगों को नोटिस — दस्तावेज नहीं दिखाने पर हटाया जाएगा कब्जा
October 30, 2025
भारतमाला मुआवजा घोटाला: EOW-ACB ने तीन पटवारी किए गिरफ्तार, 43 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा
October 22, 2025
जुए के फड़ पर 100 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या
October 21, 2025
जशपुर जिले में खुलेंगे दो नए कॉलेज: फरसाबहार और करडेगा कॉलेज के लिए स्टाफ की नियुक्ति को मिली स्वीकृति
October 20, 2025
रायपुर में खौफनाक वारदात : पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने पिता को चाकू से गोदकर मार डाला
October 20, 2025
CG में फिर दिखा रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत
October 15, 2025
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की कोरबा कलेक्टर से नाराजगी के पीछे टोल प्लाजा विवाद तो नहीं? नए खुलासे से मचा घमासान
October 15, 2025
छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश अव्वल
October 14, 2025
आय से अधिक संपत्ति मामला: सौम्या चौरसिया पर EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
October 14, 2025
