महासमुंदछत्तीसगढ

पुलिस ने लाखों का गांजा सहित ट्रक को किया जप्त

महासमुंद न्यूज़ – जिले के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचना पर महासमुंद जिला पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है बावजूद इसके गांजा तस्कर नए नए तरीके से गांजा तस्करी करने में लगे हुए हैं

मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है यहां एक ट्रक में कार्टून के नीचे छुपा कर ले जाए जा रहे एक कुंटल गांजा को पुलिस ने पकड़ा है दरअसल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द छत्तीसगढ़ होते हुये महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है।

जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया और महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से एक ट्रक महासमुन्द की ओर आते दिखा उक्त वाहन ट्रक को एन.एच. 53 दिनेश ढाबा के पास घेराबंदी कर रोका गया और वाहन चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम अमरनाथ मालवे उम्र 40 वर्ष निवासी सोलापुर महाराष्ट्र का बताया

जिससे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा और बताया कि ट्रक में कबाड़ी पुट्ठा कार्टून लोड है संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में ट्रक के पीछे ट्रॉली में भरी कार्टून को हटाकर देखने पर चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 04 प्लास्टिक बोरीयों में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 किलो ग्राम गांजा कीमती 20 लाख रूपये तथा एक ट्रक कीमती 12 लाखरूपये कुल कीमती 32 लाख रूपये को वाहन सहित जप्त किया गया।*
आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र व पंजाब ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!