रायपुरछत्तीसगढ

RSS और भाजपा की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं:-मंत्री कवासी लखमा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बोल राज्यपाल अनुसुइया उइके को लेकर बिगड़े हैं। जगदलपुर में उन्होंने मीडिया को अपना बयान देते हुए कहा कि, RSS और भाजपा की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं। वे राजनीतिक माया जाल में फंस चुकी हैं। RSS और भाजपा ने उन्हें फंसा दिया है। दरअसल, आरक्षण बिल पर राज्यपाल ने अब तक दस्तखत नहीं किया है। इसी नाराजगी में आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार राज्यपाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

कवासी लखमा ने कहा कि, अगर लोकसभा में भारत सरकार की तरफ से कोई बिल लाया जाता है तो उस पर दस्तखत राष्ट्रपति करते हैं। इसी तरह विधानसभा से पारित आरक्षण के बिल पर दस्तखत राज्यपाल को करना चाहिए। लेकिन, वे इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के पास जा रहीं हैं। मुझे राजनीति करते 24 साल हो गए हैं। लगातार विधायक बना हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में इस तरह का काम कभी नहीं देखा है। भाजपा और RSS की राजनीति पर राज्यपाल नाच रहीं हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!