रायपुरछत्तीसगढ

कलिंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच दो गुटों में हुआ बलवा वीडियो सोशल मिडिया में हुआ वायरल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नया रायपुर के कोटनी स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में आज सुबह छात्रों के दो गुटों में बलवा हो गया है। विवि के पासआउट सीनियर और जूनियर छात्रों में जमकर मारपीट हुई। कई छात्रों को आई चोटे आईं है। बड़ी संख्या पुलिस जवान मौके पर ही मौजूद हैं। मौके पर स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी बंद करने की बात छात्र कह रहे हैं।होस्टल के छात्रों को अपने अपने घर जाने के निर्देश जारी किए। मंदिर हसौद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि यह विवाद सोमवार दोपहर शुरू हुआ था। जब एक पास आउट सीनियर छात्र और एक जूनियर छात्र के बीच विवि के वाशरूम में विवाद हुआ। उस वक्त जूनियर का कंधा लगने पर सीनियर ने झूमा झटकी की और धमकाया। जूनियर ने सॉरी भी कह दिया लेकिन सीनियर का पारा चढ़ा हुआ था।और बात बढ़ते बढ़ते बलवे तक पहुंच गई।

जूनियर छात्रों का कहना है कि सीनियर दोपहर वाशरूम में एक युवती के साथ पकड़े गए थे और उन्होंने अपने साथियों को बुला कर जूनियर के साथ बलवा किया। पुलिस भी इन दोनों मामलों की दृष्टि से पड़ताल की बात कह रही है। फिलहाल अपराध दर्ज नहीं किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!