रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ग्राम सोनाखान के लिए रवाना हुए

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सोनाखान के लिए रवाना हुए. जहां वे आज बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सोनाखान और ग्राम सरसींवा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बिलाईगढ़ में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!