रायपुरछत्तीसगढ

फैक्ट्री से जिंक की सिल्ली चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में दिनांक 27 नवम्बर की रात्रि उरला थाना पेट्रोलिंग टाऊन भ्रमण पर थी कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मेटल पार्क स्थित मारुति नंदन स्ट्रक्चर फैक्ट्री से जिंक की सिल्लियां चोरी करते है और बेच देते है उक्त सूचना के आधार पर रात्रि में उस इलाके में घेराबंदी किया गया, जो मेटल पार्क रोड से उरला तरफ आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर कुछ सामान रखे हुवे थे,

जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया..उनके पास झोले में समान चेक करने पर 30/35 किलो की एक सिल्ली पाई गई जो तस्दीक पर जिंक धातु का कीमती 10 हजार रु का होना पाया गया ! मौके से पकड़ कर आरोपियों को थाना लाया गया उनसे पूछताछ पर उन्होंने मारुति नंदन फैक्ट्री से सिल्लियां चुराना कुबूल किया, दोनों आरोपियों के विरूद्ध 41(1$4) जॉफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है। जिसे आज दिनॉंक 28 नवम्बर को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 30/22 धारा – 41(1$4) जॉफौ/379 भादवि
नाम आरोपी व पताः-
01.संजय गिरी पिता शिव नारायण गिरी उम्र 35 साल साकिन ग्राम परसपट्टी थाना जामु बाजार जिला सिवान बिहार हॉल पता-मेटल पार्क रोड शेरा होटल के पास थाना खमतराई रायपुर छ.ग.
02.संतोष सिंह पिता स्व0 छट्ठू सिंह उम्र 32 साल साकिन ग्राम रसौली मसरफ थाना पानापुर जिला छपरा बिहार हॉल पता मेटल पार्क रोड शेरा होटल के पास थाना खमतराई रायपुर छ.ग.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!