रायपुरछत्तीसगढ

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के विकास नगर महिला समिति को क्षेत्रीय विधायक द्वारा लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम किया गया भेंट :-विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों,समूहों,समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं इसी क्रम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अन्तर्गत विकास नगर गुढ़ियारी में संचालित संस्था विकास नगर महिला समिति को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया।

विकास नगर महिला समिति की महिलाओं द्वारा विधायक के समक्ष साउण्ड सिस्टम की मांग रखी गई थी,अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया।

जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया। इस दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के पार्षद पति वारेन्द्र साहू, विकास नगर महिला समिति की कुन्ती बाई चक्रधारी,मंजू साहू,पार्वती ध्रुव,रेखा गोस्वामी, मुन्नी बाई ठाकुर सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!