रायपुरछत्तीसगढ

“हंटर चलाने से भी काम नहीं चला”अब कान खींचने की बात है:- सीएम भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कांग्रेस के कद्दावर नेता और ट्रबल शूटर रहे अहमद पटेल पर बुधवार को राजनीतिक बयानबाजी हुई। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे (सीएम भूपेश बघेल) अहमद पटेल बनने की कोशिश न करें। बाद में जब हेलीपैड पर सीएम बघेल से मीडिया ने इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अहमद पटेल बनना आसान नहीं है।

सीएम बोले, अहमद पटेल बड़ी शख्सियत थे। वे कई बार लोकसभा जीते। राज्यसभा में रहे। सोनिया जी के सचिव के रूप में बरसों तक देश की राजनीति में उनका दखल था। अहमद पटेल बनना आसान काम नहीं है। जिस प्रकार से अहमद पटेल ने पार्टी को सेवाएं दीं, वह किसी व्यक्ति के बस की बात नहीं है। उनसे तुलना करना बेमानी है।

सीएम भूपेश ने भाजपा नेताओं के कान खींचने की बात पर कहा, “हंटर चलाने से भी काम नहीं चला, अब कान खींचने की बात है। मतलब यह है कि जब बच्चे उद्दंड हो जाते हैं, बात नहीं मानते, तब कान खींचा जाता है।

या तो वे दिल्ली वालों से सध नहीं रहे हैं। दिल्ली वालों की सुन नहीं रहे हैं। उनसे कुछ संभल नहीं रहा है। दंड देने की बात क्यों कहते हैं। जब स्थिति संभलती नहीं, तब दंड देने की बात होती है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!