छत्तीसगढदंतेवाडा

लेम्प्स केशापुर में नवीन धान खरीदी केन्द्र का किया प्रारंभ

दंतेवाड़ा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ शासन की जन हितैषी एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2022-23 का शुभारंभ 01 नवम्बर 2022 से हो चुका है, जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस वर्ष धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करते हुए शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040/- रू. प्रति क्विंटल तथा धान पेड-ए 2060/-रु. प्रति क्विंटल एवं मक्का का समर्थन मूल्य 2040/- रू. प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

वर्तमान में खरीफ वर्ष 2022-२३में जिले में कुल 13286 पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी, जिसमें से 2150 नये पंजीकृत कृषक है, जो कि विगत वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.

तथा आज तक 04 खरीदी केन्द्रों में कुल 476.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने हेतु समिति स्तर पर तथा मोबाइल एप ”किसान टोकन तुंहर हाथ” दोनों ही माध्यम से व्यवस्था की गई है। टोकन जारी करने हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि लघु एवं सीमांत कृषकों का धान एक अथवा अधिकतम दो टोकन में पूर्ण करा ली जावे, ताकि उन्हें बार-बार खरीदी केन्द्र तक आने की आवश्यकता न हो।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा सभी समिति प्रबंधकों, डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों एवं नोडल अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया कि साफ-सुथरी मानक गुणवत्ता के धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए, जिसमें नमी की मात्रा निर्धारित 17 प्रतिशत से कम हो। जिले में अवैध धान परिवहन एवं फर्जी धान विक्रय को रोकने हेतु 06 चेक पोस्ट (जांच नाका) स्थापित किया गया है,

जिसमें 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समिति प्रबंधकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी सख्त निर्देश दिया गया कि केवल वास्तविक कृषकों से ही धान की खरीदी की जाये। समीक्षा बैठक में धान खरीदी कार्य को सुचारू ढंग से संचालित करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.), दन्तेवाड़ा एवं बड़ेबचेली को सतत मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देश दिए। कृषकों को धान विक्रय करने हेतु खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई है।

धान विक्रय के दौरान कृषकों को किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त करने एवं उचित निराकरण करने के निर्देश दिये गये हैं, सभी धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में नये एवं पुराने बारदाने की व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष लेम्प्स केशापुर में नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किया गया है, जिसे मिलाकर अब जिले में कुल धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 13 हो गई है। धान खरीदी केन्द्र केशापुर के अन्तर्गत लेम्प्स फरसपाल के 04 एवं लेम्प्स दन्तेवाड़ा के 10, कुल 14 ग्रामों के कृषकों को लेम्प्स केशापुर में धान विक्रय करने की सुविधा दी गई है लेम्प्स केशापुर में नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ हो जाने से उक्त ग्रामों के कृषकों को 25 से 30 किलोमीटर दूर धान विक्रय करने जाना नहीं पड़ेगा जिससे उनके समय और परिवहन भाड़ा की बचत होगी। बैठक में खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिले के समस्त तहसीलदार एवं सभी धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!