रायपुरछत्तीसगढ

12, 13 व 14 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे में आएंगी रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े कॉलेज साइंस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 1948 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. इस अवसर पर आयोजित होने वाले हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. ये आयोजन 12, 13 और 14 जनवरी को होगा.

जिसमें राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. इसके अलावा साइंस कॉलेज में पढ़े देश-विदेश के पूर्व छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे. बता दें कि सीएम भूपेश भी इस कॉलेज से पढ़ें हैं.

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिए वन विभाग और पीडब्लूडी को पत्र लिखा गया है. राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर एडीसी की तरफ से 12 जनवरी का कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया है. शासन की तरफ से बाकी प्रक्रिया चल रही है. इस पूरे समारोह के आयोजन के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!