राजनांदगांवछत्तीसगढ

आरोपियों में कंपनी का सुपरवाइजर 5 लाख की चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :- शहर में स्थित रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेंटर में हुई 5 लाख की चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SP प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले की जानकारी दी। आरोपियों के पास से 3 लाख 81 हजार रुपए कैश, डीवीआर और 3 नए मोबाइल जब्त किए गए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों में कंपनी का सुपरवाइजर रोहित देवांगन (24 वर्ष), मने सिंह कुरेटी (25 वर्ष), परमेश्वर सलाम (38 वर्ष) और संतराम कुरेटी शामिल है। फिलहाल रोहित, मने सिंह और परमेश्वर की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी संतराम कुरेटी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि सुपरवाइजर रोहित देवांगन पहले भी एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।

जिसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपने एक और साथी संतराम कुरेटी का भी नाम लिया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!