महासमुंदछत्तीसगढ

पुलिस ने दो पटाखा बिक्री केंद्रों पर मारा छापा,02 व्यापारी गिरफ्तार, 44 कार्टून पटाखा किया जब्त

बसना,न्यूज़ धमाका :- दिवाली में दुकानों के सजने के बजाए, कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। जगह-जगह अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। ऐसा ही एक मामला महासमुंद जिले के बसना से सामने आया है। यहां पुलिस ने अवैध रुप से रखे पटाखों को जब्त किया है। पुलिस ने दो पटाखा बिक्री केंद्रों पर छापा मारा है। दोनों व्यापारियों से 44 कार्टून पटाखा जब्त किया है।

दीपावली का त्यौहार करीब है। इस दिन लोग दिया जला के नए कपड़े पहनकर, कई प्रकार के पटाखों से अपनी खुशियों का जश्न मनाते हुए इस त्यौहार को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। इस समय बाज़ारों में भी धूम होती है। पटाखों, कपड़ों, और मिठाइयों के दुकान भी सजने लगते हैं,

जब्त पटाखों की कीमत लगभग 19 लाख 6 हजार 862 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने भरत बजाज के यहां से 29 कार्टून और प्रदीप खूबचंदानी के यहां से 15 कार्टून पटाखें जो विभिन्न कंपनियों के हैं, जब्त किए हैं।

दोनों व्यापारियों के पास पटाखा भण्डारण और बिक्री के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस ने दोनों से जब्त कर, विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!