रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा काल में जहां नक्सली थे, आज वहां हो रहा है विकास

रायपुर न्यूज़ मुख्यमंती भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासन कल में जहाँ नक्सली थे आज वही विकास हो रहा है नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात होती रहती. बीजेपी शासन काल में जहां नक्सली थे, आज वहां विकास की बयार बह रही है. अलग-अलग विकास कार्य हो रहे हैं. आधार कार्ड, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड से लेकर रोजगार जैसी सुविधाएं देने का कार्य हम कर रहे हैं. आज नक्सली सिमट गए हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा नक्सल राज्यों की बैठक में शामिल ना होने के सवाल पर कही महासमुंद के मचेवा में आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने 27 सितंबर को होने वाले किसानों के महाबंद को लेकर कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कानूनों के खिलाफ सबसे पहले राहुल गांधी ने रैली निकाली थी, जिसके बाद पंजाब-हरियाणा के अलावा अलग-अलग राज्यों के किसानों ने आंदोलन किया. छत्तीसगढ़ के किसान भी शामिल हुए. इस बिल के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हमने बिल पारित किया था, लेकिन राजभवन से कुछ नहीं हुआ है.राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव पर भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव हर साल आयोजित करने घोषणा पिछले वर्ष की थी. आदिवासी नृत्य महोत्सव के साथ इस बार राज्योत्सव का भी आयोजन किया जाएगा. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन होगा, इसमें छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ ही बाहर के कलाकार भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार के आयोजन में नवीनता देखने को मिलेगी. आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से अन्य राज्यों से आए कलाकारों की अर्थव्यवस्था जाने की भी कोशिश होगी, जिसमें परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा. जशपुर में हुए दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म मामले पर कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में कार्रवाई हुई है, पर इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसकी कोशिश हमारी रहेगी

अगली खबर – कांग्रेस की चिंता बढ़ी ,पंजाब में कैबिनेट विस्तार के पहले कुछ नेताओं को मंत्री बनाए जाने का विरोध

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!