रायपुरछत्तीसगढ

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश युवा ईकाई द्वारा स्वस्थ व्यापारी स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का किया आयोजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कल दिनांक 24.09.2022 को सुबह 11 बजे से कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय सी.- 1, ई.ए.सी. कॉलोनी, केनाल रोड आक्सीजोन गार्डन के पास कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश युवा ईकाई द्वारा स्वस्थ व्यापारी स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश युवा ईकाई अध्यक्ष अवनीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में रायपुर शहर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स डॉ. मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर, डॉ. सृष्टि दुबे मिश्रा (चर्म रोग विशेषज्ञ) डॉ. मनीष गुप्ता (डेंटल सर्जन) अपोलो क्लीनिक रायपुर के डॉक्टर्स एवं ए.एस.जी. आई हास्पिटल के डॉक्टर्स के द्वारा निःशुल्क परीक्षण एवं निःशुल्क दवाईयॉ तथा स्वास्थ्य परामर्श दिया जायेगा.

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश युवा ईकाई महामंत्री अमर धिंगानी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी होगें.

कैट सी. जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश युवा ईकाई द्वारा स्वस्थ व्यापारी स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होनें ने व्यापारी बन्धुओ से अपील है कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले और अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराकर स्वस्थ व्यापारी स्वस्थ व्यापार को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!