रायपुरछत्तीसगढ

किसान नेता राजू शर्मा के आह्वान पर किसानों की समस्या दूर करने विशाल किसान सभा का किया गया आह्वान

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,तिल्दा,न्यूज धमाका:-तिल्दा नेवरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए किसान नेता राजू शर्मा ने सासा होली के प्रयोग आश्रम में किसानों की एक सभा का आयोजन किया है।
जिसमें मुख्य रुप से निम्न बिंदुओं को शामिल किया गया है।

(1) आए दिन तिल्दा नेवरा में हो रहे दुर्घटना को मद्देनजर रखते हुए बाईपास रोड का जल्द से जल्द निर्माण करवाना
(2) सासा होली से सरोरा मार्ग जो कि काफी जर्जर हो चुका है।
जिसमें कारखानों के उच्च क्षमता वाले वाहन चलते हैं जिस कारण सासहोली से सरोरा  मार्ग की स्थिति बहुत खराब है उसे जल्द से जल्द पुनः निर्माण कराया जाना
( 3 )भाटापारा शाखा नाहर का विस्तार करके सासा होली बिलाड़ि ,सिनोधा तक विस्तार करना
(4 ) तिल्दा नेवरा के ताला  तालाब ने जोड़ना जिससे ताला खार के लगभग 400 एकड़ खेत की  अपासी की जा सके
(5) तिल्दा नेवरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण करवाना (6)छतोद के स्कूल को शासकीय करवाना
(7) कोटा सद्भावा मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण करवाना
(8)तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरपोनगी में पुलिस चौकी का निर्माण करवाना लगातार किसान नेता राजू शर्मा के द्वारा लोढ़ा पहाड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आवाज मुखर किया जाता है और अपने तेजतर्रार राजनीतिक छवि के लिए किसान नेता श्री राजू शर्मा को जाना जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!