रायपुरछत्तीसगढ

पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का किया छिड़काव:- कलेक्टर पी.एस.एल्मा

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा से लगे गांव, पशु बाजार वाले गांव और पहले पाई गई बीमारी वाले गांवों में प्राथमिकता से पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अंतर्राज्य की सीमा से लगे नगरी विकासखण्ड के ग्राम लिखमा, मैनपुर, बनियाडीह, घुटकेल, बोरई और घुरावड़ में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही पशुओं को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.एस.बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 156 पशुओं का टीकाकरण और परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया गया है।

उन्होंने बताया कि सतत् निगरानी के लिए जिले में पांच रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और अंतर्राज्यीय सीमा में लगातार निगरानी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!