रायपुरछत्तीसगढ

आईटीबीपी के प्रशिक्षण से ‘बस्तर फाइटर्स’ में चुने गए कई युवक-युवतियां

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में 29वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा प्रदान किए गए नियमित प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और समर्थन का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सफल साबित हुआ है, जब उनमें से 19 को छत्तीसगढ़ पुलिस के नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स’ घटक में शामिल होने के लिए चुना गया है।

15 अगस्त, 2022 को घोषित परिणाम में 136 आईटीबीपी प्रशिक्षित युवाओं में से 19 के नाम सफल दर्शाए गए जिन्होंने अंततः मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया और बस्तर फाइटर्स 2021-22 के लिए चुने गए हैं। सूची में 13 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवार शामिल हैं जबकि 1 महिला उम्मीदवार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

29वीं बटालियन ITBP ने इन स्थानीय युवाओं को कोंडागांव जिले के फरासगांव, मुंजमेटा, झाडा और धौडाई में अपने कंपनी ऑपरेटिंग बेस पर प्रशिक्षित किया, जिन्हें छत्तीसगढ़ में अत्यधिक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के रूप में जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘बस्तर फाइटर्स’ का गठन किया गया है। इसमें 2021-22 में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बस्तर के सात जिलों में से प्रत्येक से 300 जवानों के रूप में 2,100 कांस्टेबलों की भर्ती कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!