रायपुरछत्तीसगढ

बच्चों संग विधायक ने भी हांडी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण रंग में रमे विधायक विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हाण्डी उत्सव में शामिल हुए। वे इस दौरान बच्चों संग दही हाण्डी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासी सहित पश्चिम विधानसभा की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। विकास उपाध्याय ने यहाँ समूह के बच्चों संग दही हाण्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वयं समूह संग हाण्डी तोड़ी विकास उपाध्याय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है इस पवित्र परम्परा के अनुरूप देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो महत्वपूर्ण शिक्षा दी है उसे हम सबको ग्रहण करने की जरूरत है वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। श्रीकृष्ण ने सबसे बड़ी शिक्षा दी है कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सबसे बड़ा धर्म है। विकास उपाध्याय आम जनता के संग जब हाण्डी उत्सव में शामिल हुए तो वहाँ की जनता प्रफुल्लित होकर कहने लगी कि हमें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है।

जो हमारे सुख-दुःख सहित धार्मिक आयोजनों में एक परिवार के सदस्य की भाँति उपस्थित रहते हैं इस खुशी को हम बयाँ नहीं कर सकते विधायक ने बताया कि क्षेत्र के इस्कोन मंदिर में कृष्ण जन्म के समय मंदिर के प्रमुख पुजारियों के साथ सम्पूर्ण भक्तिमय वातावरण में कृष्ण भजन में झूमने नाचने का भी अवसर प्राप्त हुआ तत्पश्चात भगवान श्री राधे कृष्ण जी की आरती में भी शामिल हुआ।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे कृष्ण रंग मे रमे विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी, पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर, बंजारी नगर, मंगल बाजार ,वीर शिवाजी नगर महोबा बाजार,हांडी पारा, शिव मंदिर बड़ा अशोकनगर,गांधीनगर मुर्रा भट्टी अशोक नगर हनुमान धारा चौक, कृष्णा उत्सव समिति निगम कॉलोनी एकता नगर डगनिया सहित विभिन्न जगहों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मे शामिल हुये और मटकी फोड़ आयोजन का आनंद उठाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!