कोरबाछत्तीसगढ

रेलवे स्टेशन में लोको पायलटों ने किया प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी भी

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा रेलवे स्टेशन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोको पायलटों ने जमकर प्रदर्शन किया है। लोको पायलट दूसरी जगह पर रेस्ट रूम खोले जाने से नाराज थे। उनका कहना था वहांं व्यवस्था ठीक नहीं हैं। दूसरी बात वह दूर भी है। ऐसे में हमारे सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

इसके बाद लोको पायलटों ने जमकर नारेबाजी की है। बता दें कि, आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोको पायलट स्टेशन के क्रू-लॉबी कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद ही इन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे 100 से ज्यादा लोको पायलट वहां पहुंच गए।

इनका कहना था कि हम कोरबा में काम कर रहे हैं। मगर कोरबा की बजाए कुसमुंडा में रेस्ट रूम बना दिया गया है। वहां पर व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऊपर से दूर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!