रायपुरछत्तीसगढ

तिल्दा नगर पालिका में ध्वजारोहण 9 वर्षीय छात्रा भावया माधवानी ने फहराया तिरंगा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में पालिका अध्यक्ष के मातृत्व अवकाश के स्थान पर नगर की 9 वर्षीय छात्रा भावया माधवानी पिता जीतू माधवानी की सुपत्री ने पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, कांग्रेस युवा नेता जीतू माधवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे.

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहब ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि नगर आजादी के जश्न में डूब गया है सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय चौराहों और घरों पर सबने शान से तिरंगा लहराया गया।

सभी ने स्वतंत्रता की उस ताकत को महसूस किया जिसने अपने देश में अपना राज पाट कायम करने की ताकत दी हिंदुस्तान की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को हम सभी नमन करते है।

वही पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने भी नगरवासियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर आज (15 अगस्त) सुबह से शाम तक उत्साह का माहौल रहेगा हर घर तिरंगा अभियान से नगर के हर घरो में तिरंगा शान से लहरा रहा है वही बाजारों में तिरंगे से लेकर तिरंगे की टीशर्ट, कपड़े आदि की जमकर बिक्री हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!