रायपुरछत्तीसगढ

16 किलो गांजा के साथ एक आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में पुलिस ने मादक पदार्थ 16 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नशा के कारोबार करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व अपराध तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई पुलिस द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है.

इसी कड़ी में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि भनपुरी चौक खमतराई के पास एक व्यक्ति काले रंग का ट्राली बैग मे मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी करने ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाप एंव गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार भनपुरी चौक के पास व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गौरी शंकर विश्वकर्मा बताये अपने पास रखे काले रंग का ट्राली बैग को तलाशी लेने पर टेप लगा हुआ,

02 पैकेटो में मादक पादर्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.640/22 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 16 किलो ग्राम गांजा किमती लगभग 1,60,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है अरोपी से गांजा लाने व बेचें जाने वाले सोर्स की तस्दीक़ कर अग्रिम विवेचना की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी :-

गौरी शंकर विश्वकर्मा पिता लल्ला विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम पुनगा थाना धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.)

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!