रायपुरछत्तीसगढ

धारदार तलवार एवं चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव न्यू बस स्टैण्ड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर पास हाथ में लोहे का तलवार लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी मोह. सलीम पिता मोह. महमूद उम्र 19 साल निवासी ताज नगर पण्डरी थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 460/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मठपारा चैक पास हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी अहमद रजा पिता अशरफ रजा उम्र 18 साल निवासी ताज नगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 459/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!