Uncategorized

जियो मार्ट का कैशियर साढ़े 47 लाख रु का सामान बेचकर हुआ फरार, मोबाइल लोकेशन से आया पुलिस के हाथ; 25 लाख रु से खरीदा मकान व जमीन

रायपुर न्यूज़ धमाका // राजधानी रायपुर में लाखों के गबन करने का मामला सामने आया है. आरोपी रेशम लाल फेकर जियो मार्ट के प्रोडेक्ट की ब्रिकी 47,45,820 रुपये गबन कर फरार हो गया था. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी रेशम लाल फेकर के पास से 10 लाख से अधिक नगद पैसे जब्त किया है

प्रार्थी वसीम हसन शेख ने दर्ज कराई रिपोर्ट – रिलायंस जियो मार्ट के सीएबीटी प्रा.लि.के वेयर हाउस भनपुरी में आरोपी कैशियर रेशम लाल फेकर ने जियो मार्ट के प्रोडेक्ट ब्रिकी राशि 47,45,820 रुपये को गबन किया है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच के आदेश दिए. जांच मे जुटी पुलिस को मुखबिर और मोबाइल लोकेशन से जानकारी मिली की आरोपी बलौदाबाजार जिले में है. पुलिस की टीम ने पहुंचकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया . आरोपी के पास से 10,18,000 रुपये नकद जब्त किया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!