बिलासपुरछत्तीसगढ

बाइक शो रूम में हुआ लाखों रुपए का चोरी

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बाइक शो रूम का ताला तोड़कर चोरों ने धावा बोला दिया और दराज में रखे 7 लाख 70 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। शोरूम का ताला तोड़कर घुसे चोर अपने साथ मिर्च पाउडर लेकर आए थे, जिसे शोरूम में जगह-जगह बिखेर दिया था।

पुलिस का कहना है कि चोरों ने डॉग स्क्वायड को चकमा देने के लिए मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और तलाश करने CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। बिल्हा निवासी संजय बग्गा व्यवसायी हैं।

उनका रायपुर रोड पर संजय मोटर्स के नाम से शो रूम है। रविवार देर शाम शोरूम में ताला लगाकर वह अपने कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। इस दौरान उन्होंने 7 लाख 70 हजार रुपए को लॉकर में छोड़ दिया था।

रोज की तरह कर्मचारी 09 अगस्त सुबह शोरूम पहुंचे, तब सामने शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने संजय को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!