रायपुरछत्तीसगढ

सड़क, डिवाइडर व चौड़ीकरण निर्माण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर तिल्दा,न्यूज़ धमाका :- नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरियाने नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा को सड़क डिवाइडर व चौड़ीकरण निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरीय निकायों में विकास कार्यों की घोषणा पर नगरीय प्रशासन दारा स्थानीय नगर पालिका परिषद को अधोसंरचना मद से निर्माण कार्यों के लिए 2 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है.

नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष लेमिक्षा गुरू डहरिया ने स्थानीय नगर पालिका के लिए राशि स्वीकृत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है,

नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत खरोरा रोड से गुरू घासीदास चौक तक बी टी रोड रोड का चौड़ीकरण व डिवाईडर निर्माण के लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार रूपये एवं वार्ड क्रमांक 4 एवं 13 में हेमू कालाणी चौक से दुर्गा मंदिर तक एवं हेमू कालाणी चौक से दीन दयाल उपाध्याय चौक बी टी रोड निर्माण के लिए 37 लाख 70 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं.

नगर पालिका परिषद द्वारा उक्त कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था ज्ञात हो कि खरोरा सिमगा मार्ग शहर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र से तिल्दा नेवरा आने वाले ग्रामीणो के लिए से जानलेवा बना हुआ है तेज रफ्तार भारी वाहनों आये दिन लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं.

वहीं कई लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं शहर के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय बाई पास रोड की मांग करते आ रहे हैं रोड चौड़ीकरण एवं डिवाईडर निर्माण की स्वीकृति से शहर के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है नागरिकों ने शीघ्र ही बायपास रोड निर्माण की मांग की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!