रायपुरछत्तीसगढ

आरपीएफ के जवान ने ट्रेन में छुटे ट्राली बैग को सुरक्षित लौटाया

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर में 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर एक्सप्रेस में अनुरक्षण दल के सहायक उप निरीक्षक सी.एल. साहू को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 18242 के कोच न. S5 के बर्थ नंबर 25 में एक ट्रॉली बैग छुटा है.

अनुरक्षण दल के सहायक उप निरीक्षक सीएल साहू के द्वारा उक्त कोच में खोजबीन करने पर ट्राली बैग मिल गया एवं इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को दिया गया तथा ट्राली बैग रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में लाकर सुरक्षित रखा गया.

एक व्यक्ति अब्दुल अकील खान वल्द अब्दुल हामिद खान उम्र 39 वर्ष साकिन – सेक्टर 5 थाना भिलाई नगर, जिला – दुर्ग छत्तीसगढ़ बताया वह पीएनआर नंबर 6833636163 कोच नंबर S5 बर्थ नंबर 25 के तहत बिजुरी से रायपुर तक यात्रा कर रहा था कि रेलवे स्टेशन रायपुर आने पर जल्दबाजी में उतर गया, अपना एक ट्राली बैग भूल वस कोच में ही छूट गया.

इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में जानकारी दिया गया और कुछ समय पश्चात प्रार्थी को मोबाइल पर सूचना दिया गया कि उनका बैग मिल गया है और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में आकर ले सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!