सरगुजाछत्तीसगढ

पटवारी ने नामांतरण के लिए मांगी बड़ी रकम, जिला कलेक्टर ने किया तत्काल निलंबित

कलेक्टर संजीव झा ने तत्काल पटवारी पूनम टोप्पो को निलंबित करते हुए कहा है कि इस तरह की गलतियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अंबिकापुर न्यूज़ पटवारी पूनम टोप्पो नामांतरण और बी-1 में नाम जुड़वाने के एवज में मोटी रकम मांगने का है. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. घटना पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है लुंड्रा तहसील के ग्राम ससौली का है, जहां हल्का नंबर 28 की पटवारी पूनम टोप्पो नामांतरण और बी-1 में नाम जुड़वाने के एवज में ग्रामीणों से मोटी रकम की मांग कर रही हैं. पटवारी की मांग से परेशान ग्रामीणों के पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने संज्ञान लिया.कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के 1965 के तीन में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार उक्त पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में पटवारी पूनम टोप्पो का मुख्यालय तहसील कार्यालय लुंड्रा रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होंगी पूनम टोप्पो पर हुई कार्रवाई पर लोगों ने संतोष जताते हुए कहा कि किसान अपनी एक इंच जमीन भी नपाने के लिए पटवारियों के दफ्तर के चक्कर काटते हैं, और जब तक उन्हें चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता तब तक उनका काम नहीं होता

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!