
सरगुजा न्यूज धमाका – लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के गेरसा ग्राम पंचायत में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। गेरसा बांध का एक हिस्सा तेज बहाव के कारण टूट गया, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया।
कैसे हुआ हादसा?
- सुबह 9 बजे चरवाहों ने तेज पानी की आवाज सुनी।
- बांध के एक साइड गेट के पास पहले एक छोटा सुराख बना, जो धीरे-धीरे बढ़कर 3 मीटर चौड़ा हो गया।
- अचानक तेज बहाव से करीब 30 एकड़ फसल डूबने का खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई
- कलेक्टर और एरिगेशन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
- पानी का स्तर अधिक होने से फिलहाल मरम्मत कार्य रोक दिया गया है।
- विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि कटाव जारी रहा तो पूरा बांध क्षतिग्रस्त हो सकता है।
बांध का इतिहास
- गेरसा जलाशय बांध का निर्माण वर्ष 1991-92 में हुआ था।
- तीन दशक पुराने इस बांध की मजबूती पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।



