खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली एबी डिविलियर्स को गले लगकर इमोशनल हो गए , लेकिन कोहली और डिविलियर्स के वीडियो ने सबका दिल जीत लिया

विराट कोहली का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच ऐतिहासिक रहा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली एबी डिविलियर्स को गले लगकर इमोशनल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को सोमवार हुए मैच में 9 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच ऐतिहासिक रहा। वह एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मौके को उनके साथ एबी डिविलियर्स ने खास बना दिया। उन्होंने आरसीबी कप्तान को एक जर्सी गिफ्ट की। जिस पर विराट और 200 नंबर लिखा था। एबी ने इस दौरान विराट को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। वह उनके खेल और टीम नेतृत्व की प्रशंसा की विराट कोहली ने कहा कि आरसीबी ने उनका काफी साथ दिया है। यह जज्बा दिया कि कैसे खुद की काबिलियत पेश करें और अच्छा प्रदर्शन करते रहें। बता दें आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में कोलकाता ने बेंगलौर को 9 विकेट से हरा दिया। पहले खेलने उतरी आरसीबी की टीम 92 रन पर सिमट गई। जवाब में नाइटराइडर्स ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।लेकिन कोहली और डिविलियर्स के वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज ने विराट को उनके 200 आईपीएल मैच पर एक स्पेशल जर्सी तोहफे में दी। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल 48 रन और वेंकटेश अय्यर ने 41 रनों की पारी खेली। बेंगलौर से पडिक्कल 22 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!