रायगढ़छत्तीसगढ

पिता ने गुस्से में आकर बेटी के सिर पर किया डंडे से ताबड़तोड़ हमला,नाबालिग की हुई मौत

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- रायगढ़ पुलिस ने बेटी की हत्या करने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पिता ने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज होकर डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। ये मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 14 जुलाई को ग्राम कवई जमरगा में एक कोरवा लड़की की अर्धनग्न अवस्था में श्मशान में शव मिला था। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय लड़की के रूप में की गई थी। लड़की के पिता से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 जुलाई को रथ यात्रा के दिन से उसकी पुत्री गायब थी, उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली।

इस जानकारी के बाद पुलिस को पिता शनिराम कोरवा पर संदेह हुआ और इस संबंध में लड़की की मां व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सभी ने मृतिका के पिता पर ही हत्या का संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने शनिराम कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शनिराम ज्यादा देर तक झूट नहीं बोल पाया और हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का कई युवकों से बातचीत थी। इस बात को लेकर उसे कई बार डांट फटकार भी लगाई गई थी। रथ यात्रा के दिन बेटी को एक युवक के साथ श्मशान घाट में देखे जाने की सूचना मिली थी।

इस जानकारी के बाद आक्रोशित होकर डंडा लिये उसे खोजने के लिए श्मशान की और निकला था। शमशान घाट में जैसे ही शनिराम पहुंचा तो उसकी पुत्री एक लड़के के साथ थी। लड़की के पिता को देख लड़का वहां से भाग निकला, जिसके बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी पिता ने अपराध को दूसरा रूप देने के लिए पुत्री के जींस पैंट को निकालकर झाड़ी वाले गड्ढे में छुपा दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!