कांकेरछत्तीसगढ

अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग के बीच मेंढ़की नदी भी उफन पर, सीमा सुरक्षा बलों ने बचाई मछुवारे की जान,आगे देखिये इस विडियो को

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग के बीच मेंढ़की नदी भी उफन रही है। इस नदी में एक डूबते व्यक्ति की जान बचाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है। दरअसल ग्राम बड़े जैतपुर निवासी अजब सिंह उसेंडी मछली पकड़ने मेंढकी नदी में उतरा था।

लेकिन तेज बारिश के चलते अचानक नदी में आए तेज बहाव से बहकर मेढ़की नदी के पुल पर फंस गया। तब अजब सिंह को लगा था कि अब उसकी जान नहीं बच पाएगी, लेकिन आस पास के ग्रामीणों ने पास में बीएसएफ के जवानों की सीओबी (कंपोजिट ऑपरेटिंग बेस) में मदद मांगी। ग्रामीणों की गुहार पर तत्परता दिखाते हुए जवानों ने नदी में फंसे अजब सिंह का रेस्क्यू शुरू किया गया। रस्सियों के सहारे जवानों ने नदी में फंसे ग्रामीण को सकुशल बाहर निकाल लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!