बलौदाबाजारछत्तीसगढ

महिला पार्षद पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला,पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

बलौदाबाजार,न्यूज़ धमाका :- भाजपा की महिला पार्षद की दुकान में घुस कर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर नगर पालिका की नियमित कार्यवाही से नाराज थे। हमलावरों ने महिला पार्षद को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है।

महिला पार्षद सविता साहू बताया जा रहा है। ये पूरी वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है। महिला पार्षद ने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत कर सुरक्षा की माँग की है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, शहर के नगर पालिका रोड के दुकानदारों का अवैध कब्जा हटाने मंगलवार को नगर पालिका परिषद का अमला पहुंचा था, जोकि कुछ व्यापारियों को नागवार गुजरा, इस दौरान पड़ोस के किराना व्यापारी ने आक्रोशित होकर स्थानीय महिला पार्षद सविता प्रदीप साहू की दुकान पर धावा बोलते हुए पहुंचे और महिला पार्षद पर हमला करते हुए अश्लील गली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिस पर महिला पार्षद सविता साहू ने थाना सिटीकोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!