रायपुरछत्तीसगढ

प्रभारी प्राचार्य ने बनाया छात्रा को अपनी हवस का शिकार,आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाला मामला सामने आया है । दरअसल, जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक ने एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस बेहद गंभीर मामले की जांच पुलिस कर रही है।

कुनकुरी पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव उर्फ बुधन के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, एसटीएससी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जशपुर की एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट, एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

बहरहाल जशपुर जिले में स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में जिले के स्कूलों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है।

जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने बताया कि शिक्षक यदि 48 घंटे जेल में निरुद्ध होता है तो उसका निलंबन किया जाएगा। फिलहाल उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!