रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में डेंगू का कहर

रायपुर में डेंगू के 400 से ज़्यादा मरीज़ आये सामने

रायपुर न्यूज़ डेंगू का कहर रायपुर मेडिकल कॉलेज के PG हॉस्टल में भी हमला कर दिया है.  रायपुर में तीन नए डेंगू के मरीज़ मिले हैं. अब डेंगू मरीज़ों की संख्या 404 पहुंच गई है. जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल ने कहा कि अब कम मरीज़ मिलने लगे हैं. कल तेलीबांधा इलाके में डेंगू की जांच जाएगी.राजधानी रायपुर में डेंगू किस क़दर फैला हुआ है इस बात का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज के PG हॉस्टल में डेंगू ने दस्तक दे दी है. एक डॉक्टर डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही राजभवन से लेकर तमाम वीआईपी भवनों में, बंगलों में डेंगू ने अपना डंक मार दिया है.रायपुर में आज डेंगू के तीन मरीज़ चिन्हित हुए हैं. इस तरह डेंगू के मरीज़ों की संख्या राजधानी रायपुर में 404 हो गई है. राजधानी रायपुर डेंगू को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के तमाम ज़िलों का हॉट स्पॉट बना हुआ है. डेंगू के मरीज़ों की संख्या में जो गिरावट देखने को मिल रही है, यह टेस्ट कम होने का नतीजा है.इस मामले को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने कहा कि डेंगू के मरीज़ों की संख्या कम हुई है, लेकिन इस बात को भी उन्होंने स्वीकारा है कि हॉस्पिटलों से एलाइजा टेस्ट के लिए डेंगू का सैंपल ज़्यादा नहीं आ रहे हैं. इसलिए मरीज़ कम मिल रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!