देश

पीएम किसान सम्माननिधि के तहत 4000 रुपये पाने का आखिरी मौका जल्द करले अपना पंजीयन

पीएम किसान सम्माननिधि के तहत 4000 रुपये पाने का आखिरी मौका है अगर आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो अंतिम तिथि यानी 30 सितंबर से पहले कर लें

पीएम किसान सम्माननिधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये सालाना उनके बैंक खातों में ट्रांसफर  किया जाता है. ये रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है

नई दिल्ली न्यूज़ अगर आपको भी पीएम किसान की नौवीं किस्त नहीं मिली है तो अब आप एक साथ 4000 रुपये का लाभ ले सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि आने वाले दिनों में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली रकम को सरकार दोगुना भी कर सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना के तहत अब 4000 रुपये का लाभ पा सकते हैं. 

किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

वैसे पात्र किसान जिन्होंने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह 30 सितंबर से पहले पीएम किसान में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो 4000 रुपये पाने के हकदार हो जाएंगे. क्योंकि अब आपके पास मौका है लगातार 2 किस्त यानी 4000 रुपये पाने का. इसके तहत यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो अक्टूबर या नवंबर में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे. इसके बाद दिसंबर में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट  में आ जाएगी. 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

1. आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है.
2. आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है.
3. आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. इसके बिना आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे.
4. पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर  अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
5. आधार को लिंक करने के लिए आप Farmer Corner के विकल्प पर जाएं और Edit Aadhaar Detail के ऑप्शन को क्लिक कर अपडेट करें

किसानों को मिल चुकी हैं 9 किस्तें

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार 9 किस्तें जारी कर चुकी है. पहली किस्त के रूप में जहां 3,16,06,630 किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम पहुंची तो 9वीं किस्त में अब तक  9,90,95,145 किसानों को पैसा भेजा चुका है. अभी 30 नवंबर तक बाकी बचे किसानों के खाते में 9वीं किस्त के पैसे भेजे जाएंगे. पीएम किसान योजना की शुरुआत 2018 में हुई थी, जिसका मकसद है साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!