रायपुरछत्तीसगढ

होटल बेबीलाॅन कैपिटल में चोरी करने वाले कर्मचारी एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :– राजधानी के संदीप शर्मा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलाॅन कैपिटल में व्हाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत् है। 03 जुलाई के प्रातः लगभग 09.00 बजे होटल के हाउस कीपिंग मैनेजर आकाश चोपड़ा ने फोन करके बताया कि अकाउंट ऑफिस का कांच का दरवाजा टूटा हुआ है, ऑफिस का दराज टूटा हुआ था तथा नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 456/2022 धारा 457, 380, 381, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी थाना तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित होटल में कार्यरत् अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजों का अवलोकन किया गया। 

सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजों के अवलोकन पर घटना में संलिप्त व्यक्ति की पहचान होटल में कार्यरत अवनीश चोपड़ा के रूप में की गई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में अवनीश चोपड़ा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइज़र मधु कोसले के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी अवनीश चोपड़ा एवं मधु कोसले को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 2,74,580/-रू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. अवनीश चोपड़ा पिता महावीर सिंह उम्र 33 साल निवासी होटल बेबीलाॅन कैपिटल के पीछे स्टाफ क्वाटर थाना तेलीबांधा रायपुर।
  2. मधु कोसले पिता सौखीलाल कोसले उम्र 31 साल निवासी बोरियाकला, हाउसिंग बोर्ड म.नं. 106/1695 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!