जांजगीरछत्तीसगढ

दुष्कर्म कर महिला की कर दी हत्या,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर चांपा,न्यूज़ धमाका :- अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा में हुये एक महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी निगरानी बदमाश ने बलात्कार के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आज इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी एसपी विजय अग्रवाल ने मीडिया को दी। दरअसल, 3 जुलाई को ग्राम पोड़ीभाठा में एक महिला की घर में खून से सनी लाश मिली थी। घटना की सूचना पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की गई। इस दौरान महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस को एक संदेही निगरानी बदमाश सूरज भोई के बारे में सूचना मिली।

पुलिस ने संदेह के आधार पर सूरज भोई को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और पुलिस पूछताछ में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2 जून को वो अकलतरा अपने घर आया था।

रात में जब पोड़ीभाठा में घूम रहा था, तो देखा कि एक महिला अपने घर पर अकेले सोई हुई है। आरोपी सुनेपन का फायदा उठाकर महिला के घर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती किया। महिला जब बाहर निकलकर चिल्लाने की कोशिश की तो तावे से उसके गुप्तांग में वार कर चोट पहुंचाया और फिर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 459, 302, 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में गंभीरता दिखाते हुये 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!